फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegation of harassment for dowry, case registered

Hisar News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation of harassment for dowry, case registered
नारनौंद। कस्बे की एक महिला ने अपनी सास, ननद व ननदोई पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसकी स्कूटी छीनने के आरोप लगाए हैं। नारनौंद थाना पुलिस ने सास सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमित देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में नारनौंद निवासी प्रदीप से हुई थी। शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी हुए। 2022 में पति का देहांत हो गया। इसके बाद सास कमला, ननद सीमा, सीमा का पति राकेश और ननद सुशील देवी लगातार झगड़ा करने लगे। वह मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। जून में सास ने ननद और ननदोई के कहने पर उसको घर से निकाल दिया। तब से किराये के मकान में रह रही है। ननदोई राकेश ने कई बार बदतमीजी की। जब सास को बताया तो सास और ननदों ने बच्चों समेत घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

सभी आरोपी दहेज के लिए परेशान करते हैं। सास ने मायके से जबरन 4 लाख रुपये मंगवाए जो अब तक वापस नहीं किए। मुझे मेरे पिता ने जो स्कूटी दी थी उसे भी आरोपियों ने छीन लिया। पति के नाम दो एकड़ जमीन है, जिसमें से डेढ़ एकड़ जमीन मुझे दी बाकी जमीन और मकान का हिस्सा देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed