{"_id":"6674a28c3b5c0d1f69067b24","slug":"allegation-of-beating-a-patient-by-holding-him-hostage-in-sapra-hospital-hisar-news-c-21-hsr1007-405518-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सपरा अस्पताल में मरीज को बंधक बनाकर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सपरा अस्पताल में मरीज को बंधक बनाकर पिटाई का आरोप
Fri, 21 Jun 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ मार्ग स्थित सपरा अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पर बुधवार अलसुबह आईसीयू में उपचाराधीन मरीज को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। इस संबंध में मरीज के बेटे कैथल के कलायत निवासी दर्शन ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, सुरक्षाकर्मी समेत पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
कलायत निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उसके पिता कृष्ण लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। 18 जून को चचेेरे भाई अशोक ने पिता को सपरा अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने जांच करने के बाद आईसीयू में रखा। पिता की देखरेख के लिए अस्पताल में चचेरे भाई सुमित था। 19 जून की अलसुबह अस्पताल स्टाफ ने पिता को बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सुबह पिता ने इस बारे में उन्हें बताया। मारपीट का आरोप सिरसा के जोगीवाली निवासी नवीन, राजस्थान के चनाना निवासी सोनू, एक चिकित्सक, एक नर्सिंग ऑफिसर और एक सुरक्षा कर्मी पर लगाया है।
मरीज के साथ जिन्होंने मारपीट की उनका आपसी मामला है। अस्पताल से इसका कोई लेना-देना नहीं। मरीज को अस्पताल से कोई परेशानी नहीं है। अभी भी उसका उपचार चल रहा है। - डॉ. तरुण सपरा, सपरा अस्पताल
विज्ञापन
दर्शन की शिकायत पर सपरा अस्पताल के नवीन, सोनू, एक चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर और एक सुरक्षा कर्मी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। - अनिल कुमार, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना।