{"_id":"a89227312d92e28430be5b04157675f8","slug":"akhil-bhartia-agarwal-sammelan-rss-indresh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी के शोषण मुक्त समाज बनाने के लिए करें प्रयास : इंद्रेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी के शोषण मुक्त समाज बनाने के लिए करें प्रयास : इंद्रेश
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार/अग्रोहा
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रभूति स्मारक में अग्र गौरव सम्मान व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार ने शिरकत की, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं कराधान राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ व मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।
समारोह में इंद्रेश कुमार ने लोगों से समाज को नारी के शोषण से मुक्त बनाने का आह्वान किया कि जो नारी को सम्मान देता है, वह देव और मानवीय व्यक्ति होगा, जबकि नारी का अपमान करने वाला शैतान या राक्षस होगा। उन्होंने अपील की कि जब विवाह के सात फेरे लिए जा रहे हों तो बेटी बचाने की शपथ लेते हुए एक और आठवां फेरा लें।
विज्ञापन
साथ ही बेटी को बोझ नहीं मानने, बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने, दहेज नहीं लेने व देने, नारी पर जुल्म नहीं करने तथा बेटी ने मुखाग्नि दी तो स्वर्ग की गारंटी मिलने जैसे मंत्र भी बोलने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समाज और देश में चुनौतियां बहुत हैं, इन्हें समझना होगा। मूर्ति बनाकर नहीं, बल्कि जीवन महसूस करके काम करना होगा, ताकि इन चुनौतियों से निपटा जा सके।
विज्ञापन
करदाता बोर्ड गठित करें, मदद दिलवाएंगे : सर्राफ
समारोह में जन स्वास्थ्य एवं कराधान विभाग के राज्यमंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में सीवरेज और पानी की कोई समस्या सामने आए तो समाज के लोग उनसे सीधा संपर्क करें।
हर समस्या का समाधान करवाएंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा करदाताओं को पेंशन दिलवाने की बात पर राज्य मंत्री ने उनसे कहा कि करदाता एक बोर्ड का गठन करें, जिसको सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग दिलवाया जाएगा।
आरक्षण कमजोर लोग मांगते हैं : डॉ. गुप्ता
समारोह को मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज का हाथ हमेशा देने के लिए उठा, हमने कभी किसी से मांगा नहीं है। गुप्ता बोले कि आरक्षण कमजोर लोग मांगते हैं, इससे स्वाभिमान में गिरावट आती है।
अग्रवाल समाज ने कभी आरक्षण नहीं मांगा, क्योंकि हम मजबूत लोग हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की माताएं बच्चों को कभी भूत तो कभी डाकू के नाम पर डराने लगती हैं, इससे बच्चों का दिल व दिमाग कमजोर होता है। इसलिए बच्चों को माताएं डरना न सिखाएं।
उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि अग्रवाल समाज को कहीं भी यह सुनने का मौका नहीं दूंगा कि कमल गुप्ता ने एक पैसा भी खा लिया। पूरा काम स्वाभिमान और निष्पक्षता के साथ करूंगा।
सीएम के राजनीतिक सचिव भी पहुंचे
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला भी समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज में धन धान्य, बुद्धि व शक्ति की कमी नहीं है। राजनीतिक क्षेत्र में भी अग्रवाल समाज के अनेक लोगों को जो अवसर मिले हैं, उन्हें जन सेवा में लगाना चाहिए। मंगला ने कहा कि उन्हें समाज की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा। अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने सम्मेलन के कार्यों की जानकारी दी, जबकि मंच संचालन महामंत्री गोपाल शरण गर्ग ने किया।
इनको किया सम्मानित
समारोह में इंद्रेश कुमार, घनश्याम सर्राफ व डॉ. कमल गुप्ता ने आईएएस की परीक्षा में देश भर में टॉपर रही इरा सिंघल, रानी बंसल, आशिका जैन, अंकित अग्रवाल, जागृति गुप्ता, पीएमटी की परीक्षा में टॉपर रहे विपुल गर्ग, गोल्ड मेडलिस्ट विपिन माधोगड़िया, विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में एयर क्राफ्ट बनाने वाले सुनील अग्रवाल व वॉलीबॉल के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम जिंदल को स्मृति चिन्ह, मोतियों की माला तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अग्रवाल इतिहास चिंतिका, डॉ. राम मनोहर लोहिया, हनुमान प्रसाद पौदार, शंकर लाल सांगी नामक पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
समारोह के दौरान पूर्व कमिश्नर एमपी बंसल, पवन जिंदल, रथ यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी प्रकाशचंद गोयल, सेठ कालीचरण, कुलभूषण, रामदेव तायल, प्रीतम अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रत्न लाल चौखानी, प्रवीण केडिया, साधु राम, पुरुषोतम, सत्यनारायण बागड़ी, अग्रोहा के सरपंच आत्माराम गोदारा, पवन गर्ग आदमपुरिया, संजय गर्ग सहित देश व प्रदेश से आए अनेक अग्रबंधु उपस्थित थे।