फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   airport

एयरपोर्ट : कब आएगा हवाई यात्रा का ऑनलाइन शेड्यूल और बुकिंग

Tue, 01 Oct 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
airport
एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए बुधवार को एक महीना बीत जाएगा। लेकिन अभी तक हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार के लिए उड़ान का कोई शेड्यूल ऑनलाइन नहीं किया गया है। ऐसे में शहर के लोगों का हवाई सफर का सपना हवाई हो रहा है। ऑनलाइन शेड्यूल या ऑनलाइन टिकट बुकिंग की बात तो छोड़िए, हिसार एयरपोर्ट का जो हेल्पलाइन नंबर दिया गया है, वह भी नॉट रिचेबल बता रहा है। ऐसे में अब एयरपोर्ट से उड़ान के दिखाए गए हवाई सपने धूमिल होते दिख रहे हैं। यही नहीं, हिसार के विधायक और एयरपोर्ट अथॉरिटी चार बार अगले हफ्ते से शेड्यूल ऑनलाइन होने का दावा कर चुके हैं। लेकिन अब करीब एक माह बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों है और जनता को अब भी ऑनलाइन शेड्यूूल और ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार है। वहीं, स्पाइस जेट कंपनी हिसार-चंडीगढ़ की ओपनिंग होने से ही इनकार कर चुकी है।
विज्ञापन

तीन सितंबर को सीएम ने किया था शुभारंभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 3 सितंबर को स्वयं एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान भरकर हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा था कि हिसार से सुबह साढ़े 8 और शाम को साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट रवाना होगी और चंडीगढ़ से सुबह 9 बजे और शाम को 5 बजे फ्लाइट चलेगी। एक हफ्ते तक इसके लिए मैनुअल बुकिंग के बाद स्पाइस जेट शेड्यूल और बुकिंग ऑनलाइन करेगी। यही नहीं, 10 दिन बाद सेवन सीटर विमान से जरूरत के अनुसार 18 सीटर विमान उड़ाया जाएगा और अन्य जगहों पर भी हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

जनता को मिलती रही तारीख पर तारीख
सीएम ने एक सप्ताह में शेड्यूल ऑनलाइन करने की बात कही, लेकिन 9 सितंबर तक शेड्यूूल नहीं डाला गया और फ्लाइट की संख्या घटाकर 1-1 कर दी गई। इसके बाद 12 सितंबर तक और फिर 16 सितंबर तक शेड्यूल ऑनलाइन करने का दावा किया गया। 16 सितंबर को विधायक डॉ. कमल गुप्ता और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कहा गया था कि स्पाइस जेट के अधिकारियों द्वारा हिसार एयरपोर्ट को अथॉरिटी लेटर भेजा जाना है, जिसमें तकनीकी खामी है। वह लेटर पहुंचते ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इस तरह जनता को हवाई सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन शेड़्यूल के लिए तारीख पर तारीख मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed