फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Airplane landing in Hisar show: Capt Abhimanyu

हिसार में उतरते दिखेंगे हवाई जहाज : कैप्टन अभिमन्यु

Wed, 03 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Wed, 03 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Airplane landing in Hisar show: Capt Abhimanyu
निकट भविष्य में हिसार में हवाई जहाज उतरते हुए दिखेंगे। यह बात मंगलवार को शहर आए प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हिसार में एयरपोर्ट के सवाल के जवाब में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर का तेजी से विकास होगा। हमने लंबी सोच के साथ 2022 का प्लान बनाया है। हालांकि वह एयरपोर्ट बनाए जाने के सवाल को गोलमोल जवाब देकर टाल गए।
विज्ञापन



मंगलवार को हिसार पहुंचे कैप्टन अभिमन्यु ने कहा हिसार में काफी संभावनाएं है। यहां के मिनी एयरपोर्ट को विस्तार किया जा सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से यहां एयर एविएशन हब का प्रस्ताव है। बेहतर भविष्य के लिए लंबी सोच लेकर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण 2022 तक का प्रस्ताव बनाया गया है। निकट भविष्य में यहां हवाई जहाज भी उतरते दिखेंगे। लघु सचिवालय के सभागार में ई स्टांपिंग का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश के भू राजस्व रिकॉर्ड को डिजिटाइज्ड व कम्प्यूटराइज्ड करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

इस साल के अंत तक प्रदेश का समस्त भू राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया जाएगा। धीरे-धीरे स्टांप पेपर बिक्री व्यवस्था मैन्युअल से हटकर ई-स्टांपिंग व्यवस्था में बदल जाएगी।


उन्होंने कहा कि आम जनता को मिलने वाली 164 प्रकार की सुविधाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसमें 23 प्रकार की सुविधाएं पहले ही ऑनलाइन की जा चुकी हैं।

यह सुविधाएं कम्प्यूटर के साथ-साथ मोबाइल पर भी संभव हो सकेंगी। सी फार्म को ऑनलाइन कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने संतरो देवी को ई-स्टैंपिंग प्रणाली के तहत की गई भू रजिस्ट्री प्रदान की।

पांचवी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता की विजेता महिला खिलाड़ियों को वित्त मंत्री ने एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। यह प्रतियोगिता तीन से दस मई तक छत्तीसगढ़ में हुई थी। टीम में हिसार की 8 खिलाड़ी शामिल थी।

कैप्टन अभिमन्यु ने कबीर छात्रावास में भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता, कलायत के विधायक जय प्रकाश, भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा, दरियाव सिंह धानक ने भी संबोधित किया। पुस्तकालय व वाचनालय की आधारशिला भी रखी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान रतन कुमार बडगुर्जर, कोषाध्यक्ष राजबीर सिंह खटक, महासचिव सुभाष नागर आदि उपस्थित थे।

कैप्टन अभिमन्यु ने धांसू रोड़ पर स्थित प्रकृति शिक्षा एवं जागरूकता पार्क का लोकार्पण किया। पार्क में पौधरोपण के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को विधायक डॉ. कमल गुप्ता ,वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक सबरजीत सिंह जाटान, मुख्य वन संरक्षक डॉ. अमरिंद्र कौर ,सहायक संरक्षक के.सी चौहान ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम के दौरान डीसी डॉ. चंद्रशेखर, लुवास के कुलपति मेजर जनरल श्रीकांत, रजिस्ट्रार प्रदीप बामल, एसडीएम अशोक कुमार बंसल, एसडीएम हांसी मुकेश सोलंकी, अखिल भारतीय जीव रक्षक के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर डेल्लू, रवि सैनी, प्रो. मंदीप मलिक, योगेश सिहाग, विनोद गोयत, प्रवीण जैन, सीमा गैबीपुर, सुदेश चौधरी, अजय संधु, सतपाल श्योराण आदि मौजूद थे।

विधायक कमल गुप्ता की ओर से अधिकारियों पर पकड़ न होने के बयान पर चुटकी लेते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जिनकी पकड़ ढीली है उसे मजबूत करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed