फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Air is already polluted, administration failed to stop burning of garbage heaps

Hisar News: हवा पहले से प्रदूषित, कचरे के ढेर जलाने पर रोक लगाने में प्रशासन नाकाम

Tue, 05 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 05 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Air is already polluted, administration failed to stop burning of garbage heaps
 सिसाय पुल पर कचरा जलाने से हवा में फैला प्रदूषण।
हांसी। एक तरफ जहां हवा का स्तर पहले ही प्रदूषण से खराब हो चुका है वहीं खुले में जलाए जा रहे कचरे के ढेर से हालत और बिगड़ रही है। शहर में शाम होते ही सरेआम कचरे के ढेर जलाए जा रहे हैं। शहर में कचरे के ढेर को जलाने से रोकने के लिए प्रशासन के कोई प्रबंध नहीं किए। न ही वार्डों के नोडल अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

खासतौर पर दुकानदार और रेहड़ी संचालक कचरे को आग लगा रहे हैं। शाम को दुकान बंद करने से पहले कई दुकानदार बाजारों में दुकान से निकले कचरे के ढेर को जला रहे हैं। वहीं रेहड़ी संचालक घर जाने से पहले रेहड़ी के सामान से बचे अवशेषों को जला रहे हैं। पराली जलाने और दिवाली पर आतिशबाजी के बाद से हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। वहीं बची हुई कसर कचरे के ढेर को जलाकर पूरी की जा रही है। बता दें कि सोमवार को हवा का स्तर बेहद खराब रहा। सुबह से ही आसमान में स्मॉग छाया रहा। शाम होते ही स्मॉग गहराने लगा।
विज्ञापन



14 दिन पहले बनाई थी कमेटी, नहीं हुई कोई कार्रवाई
एसडीएम कुलभूषण बंसल ने 14 दिन पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक में पूरे शहर को पांच जोन में बांटा था। प्रत्येक जोन के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। इसमें वार्ड नंबर 1 से 6 तक तहसीलदार अनिल कुमार, वार्ड 7 से 12 तक नायब तहसीलदार, वार्ड 13 से 18 तक नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता, वार्ड 19 से 24 तक नगर परिषद के एमई, वार्ड 25 से 27 तक नगर परिषद के ईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया था। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सभी जोन के लिए ओवर ऑल इंचार्ज भी नियुक्त किया गया था। लेकिन नोडल अधिकारी कोई निगरानी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed