फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Air handling unit will be installed in ICU, demand of Rs 28 lakh from the department

Hisar News: आईसीयू में लगेगी एयर हैंडलिंग यूनिट, विभाग से 28 लाख रुपये की डिमांड की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Air handling unit will be installed in ICU, demand of Rs 28 lakh from the department
हांसी। नागरिक अस्पताल में 28 लाख रुपये की लागत से एयर हैंडलिंग यूनिट लगेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने मुख्यालय में डिमांड भेजी है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि ग्रांट मिलने के बाद जल्द ही अधूरे कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल अस्पताल में दूसरी मंजिल पर आईसीयू बनाया गया था। इसके निर्माण कार्य पर लगभग 14 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। यहां पर 12 बेड का आईसीयू बनाया गया था। इसे नागरिक अस्पताल ने टेकओवर कर लिया था। हालांकि अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका। इसमें अब एयर हैंडलिंग यूनिट लगाई जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एयर हैंडलिंग यूनिट की मूल बातें
एएचयू उन स्थानों पर सबसे अधिक उपयोगी होते हैं, जहां सीमित प्राकृतिक वेंटिलेशन स्रोतों वाले कई लोगों को रहना पड़ता है, जैसे कन्वेंशन हॉल और होटल डाइनिंग रूम। प्रयोगशालाएं और परिचालन कक्ष जैसी इकाइयां स्वच्छ कमरे बनाए रखने में भी सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
दूसरी मंजिल पर बना आईसीयू अस्पताल को हेंडओवर एक वर्ष पूर्व हो गया था । अब हमने एएचयू यूनिट लगाने के लिए 28 लाख रुपये की डिमांड विभाग के पास भेजी है। वहीं, आईसीयू में अलग स्टाफ की भी जरूरत होती है। उसके लिए भी हमने विभाग को पत्र लिखा है। जो कार्य बचा हुआ है उसको जल्द ही पूरा करवाएंगे। यह चालू होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी।-
- डॉ. राहुल बुद्धीराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed