{"_id":"5f8351628ebc3e9bb22070a7","slug":"agroha-medical-college-critical-care-center-declared-services-other-than-corona-treatment-may-be-closed-hisar-news-rtk5778373110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा मेडिकल कॉलेज महत्वपूर्ण देखभाल केंद्र घोषित, कोरोना के उपचार के अलावा अन्य सेवाएं हो सकती हैं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज महत्वपूर्ण देखभाल केंद्र घोषित, कोरोना के उपचार के अलावा अन्य सेवाएं हो सकती हैं बंद
विज्ञापन
जिले में कोविड-19 महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रदेश के तीन बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को कोरोना रोगियों के लिए महत्वपूर्ण देखभाल केंद्र घोषित किया हैं।
इनमें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक और करनाल का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तीन संस्थान विशेष रूप से केवल कोविड-19 मरीजों के लिए उपचार व प्रबंधन का काम करेंगे। इसके तहत सरकार द्वारा इन सभी संस्थानों में आवश्यक दवाएं, उपकरण और स्पेशलिस्ट यानी विशिष्ट डॉक्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उधर सरकार की इस घोषणा के बाद स्थानीय प्रशासन कोरोना के अलावा अन्य सेवाएं बंद करने पर विचार कर रहा है।
बता दें कि इससे पहले सरकार द्वारा यहां 100-100 बेड के कोरोना क्रिटिकल केयर सेंटर बनाए जाने की घोषणा की जा चुकी है, जहां पर कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर से लेकर आईसीयू तक की सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद होंगी।
विज्ञापन
जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को केवल कोविड-19 मरीजों के उपचार और प्रबंधन के लिए चुना गया है। इस बारे में सरकार द्वारा हाल में आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान कोरोना के अलावा अन्य सभी सेवाएं बंद की जा सकती हैं। फिलहाल इस विषय पर बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही विचार विमर्श कर कोई कदम उठाया जाएगा।
- डॉ. रत्ना भारती, सिविल सर्जन, हिसार।