{"_id":"69da99877fc56ff8ce093aad","slug":"agriculture-minister-shyam-singh-rana-said-the-farmers-protest-provided-relief-granted-a-respite-for-crop-harvesting-hisar-news-c-21-hsr1020-848375-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले-किसानों के धरने ने दिलाई राहत, फसल उठान की मिली मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले-किसानों के धरने ने दिलाई राहत, फसल उठान की मिली मोहलत
विज्ञापन
बास की अनाज मंडी में किसानों के साथ बैठकर बातचीत करते कृषि मंत्री श्यास सिंह राणा।
हिसार। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे हिसार नई अनाज मंडी का दौरा कर खरीद और उठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अच्छा हुआ किसानों ने धरना दिया। मंडियों में काफी आवक हो गई थी। हमें उठान के लिए समय मिल गया। अगर हम किसानों से कहते कि एक दिन फसल मत लाओ तो वे नहीं मानते। किसानों के इस फैसले से सरकार को राहत मिली।
उन्होंने बताया कि फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली लागू की गई है। किसान तीन व्यक्तियों को अपनी फसल बेचने के लिए अधिकृत कर सकता है। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नई व्यवस्था में प्रारंभिक समय लगना स्वाभाविक है।
मंत्री ने मार्केट कमेटी कार्यालय में खरीद, आवक और उठान के आंकड़ों की समीक्षा की और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव, अतिरिक्त शौचालय, शेड व्यवस्था और त्वरित उठान सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए। अनाज मंडी दुकानों के पारिवारिक बंटवारे के मामलों में अतिरिक्त लाइसेंस जारी करने की मांग पर मंत्री ने मौके पर ही उच्चाधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि संबंधित आढ़ती नियमानुसार आवेदन करें ताकि लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विपक्ष पर साधा निशाना
श्याम सिंह राणा ने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहता है लेकिन किसान अब जागरूक हैं और ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। इस अवसर पर उपायुक्त महेंद्र पाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन रवींद्र रोकी, एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम हरिराम मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
1111 मीट्रिक टन गेहूं व 407 एमटी सरसों की खरीद, 137 किसानों के काटे गेट पास
नई अनाज मंडी में शनिवार को शनिवार को 1111 मीट्रिक टन गेहूं व 407 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। 137 किसानों के गेट पास काटे गए। मंडी में गेहूं व सरसों लेकर आने वाले किसानों की संख्या लगातार अब बढ़ रही है। मंडी में शनिवार को बायोमेट्रिक व आई-स्कैनर मशीन से सत्यापन हो रहा है। शनिवार को मंडी में 137 किसान फसल लेकर पहुंचे जिनके गेट पास काटे गए। अब तक 611 किसान गेट पास कटवा चुके हैं। सरसों 6000 से 6900 रुपये में बेची जा रही है तो गेहूं 2585 रुपये के समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। शनिवार को 1111 मीट्रिक टन गेहूं व 407 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई।