फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture Minister JP Dalal suspended the purchaser of Hafed after finding irregularities in the purchase of moong

मूंग खरीद में अनियमितता मिलने पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हैफेड के परचेजर को किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister JP Dalal suspended the purchaser of Hafed after finding irregularities in the purchase of moong
अनाजमंडी में अधिकारियों से बातचीत करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Hisar
सिवानी मंडी (हिसार)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को हलके के कई गांवों का दौरा कर सिवानी की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मूंग की खरीद में अनियमितताएं मिलने पर कृषि मंत्री ने हैफेड के परचेजर राजवीर दलाल को निलंबित करने के आदेश दिए। अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ मूंग की खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मूंग की खरीद को लेकर किसानों की ओर से लगातार शिकायत की जा रही थी। किसानों ने मूंग खरीद को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया था। किसान सभा ने इस बारे में कृषि अधिकारी को शिकायत की थी। मूंग की खरीद में अनियमितता बरतने के आरोप परचेजर राजबीर दलाल पर लगाए। जिसके बाद कृषि अधिकारी ने मंडी का निरीक्षण किया। मौके पर हैफेड के परचेजर को बुलाया। हैफेड परचेजर को तुरंत निलंबित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि लापरवाही किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। सरकार की ओर से एमएसपी पर मूंग खरीदने के आदेश हैं। इसके बाद भी खरीद नहीं की जा रही। किसानों को परेशान किया जा रहा था। कृषि मंत्री ने कहा कि औसत से कम उपज होने पर किसानों को सरकार द्वारा भरपाई करने की नई पहल की है। उन्होंने बताया कि चने की फसल में औसत से कम पैदावार की भरपाई के लिए सिवानी क्षेत्र के किसानों के लिए 35.63 करोड़ के क्लेम मंजूर किए हैं। खरीफ 2021 में कपास, मूंग आदि फसलों में हुए नुकसान की भरपाई भी मुआवजा राशि की बढ़ी नई दरों के आधार पर दिया जाएगा
विज्ञापन

मेरा पक्ष सुने बिना कर दिया निलंबित
एक किसान की मूंग की दो ढेरियां मंडी में पड़ी थीं। मैंने खरीद के लिए किसान के कागज लिए। इसी बीच कृषि मंत्री वहां आ गए। किसान ने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि हमारी मूंग की खरीद नहीं हो रही। कृषि मंत्री ने मौके पर बुलाकर पूछा कि खरीद क्यों नहीं हो रही। मैंने बताया कि सफाई के बाद खरीद करनी थी। मेरा पक्ष सुने बिना ही मुझे निलंबित कर दिया। मेरे पास उच्च अधिकारियों की ओर से निलंबन का फोन आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजबीर सिंह दलाल, परचेजर, हैफेड।
तीन दिनों में आएंगे डीएपी रैक
अगले तीन दिनों में भिवानी में डीएपी के तीन रेलवे रैक आएंगे। इसके बाद खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर बताया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गेहूं व सरसों की बुआई के लिए और डीएपी खाद की आवश्यकता है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी

कृषि मंत्री ने 5 से अधिक गांवों का किया था दौरा
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को गांव कलोद, ढाणी भलारा, बड़वा, मंडोली खुर्द, सूरपुरा सहित कई गांव का दौरा कर लोगों से रूबरू हुए। उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों को अनाज मंडी में बिजली ,पीने के पानी, सफाई व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अनिल झाझड़िया, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह लालू, नपा चैयरमेन सुरेश खटक, वायस चेयरमैन रमेश पोपली, सुनील थेबड़, संजय राहड़, राजकुमार जांगड़ा, बलदेव मास्टर, नरेश मंत्री, गुलशन मंत्री, सुनील मंत्री, कृष्ण हेतमपुरिया, गजानंद अग्रवाल, सैली काद्यान, सतपाल सुधीवास, विजय फोगाट, सूबेसिंह लाखलान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed