फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture fair at HAU on March 23-24

Hisar News: एचएयू में कृषि मेला 23-24 मार्च को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Agriculture fair at HAU on March 23-24
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में 23 और 24 मार्च को दो दिवसीय खरीफ कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रदेशभर के किसान, कृषि वैज्ञानिक, उद्यमी, विभिन्न विभाग और संस्थाएं भाग लेंगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की नई किस्मों, उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण और कृषि यंत्रीकरण की जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को धान, कपास, बाजरा, दलहन और तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
विज्ञापन

किसानों के लिए फसल उत्पादन तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, पशुपालन और मधुमक्खी पालन की प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। इसके अलावा कृषि यंत्र, उन्नत बीज, जैविक उत्पाद और कृषि आधारित उद्योगों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों से समस्याओं पर चर्चा कर सकेंगे किसान :
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मेले में वैज्ञानिक-किसान संवाद कार्यक्रम भी होगा। जिसमें किसान सीधे विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सकेंगे। सह निदेशक (विस्तार) कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि एग्रो इंडस्ट्रीयल प्रदर्शनी के लिए स्टॉल बुकिंग जल्द शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed