{"_id":"6859a8c4cffaf9b4e40a52f7","slug":"agricultural-officials-inspected-shops-following-complaints-of-fake-fertilizers-farmers-will-protest-on-june-27-hisar-news-c-21-hsr1020-653411-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नकली खाद की शिकायतों पर कृषि अधिकारियों ने खंगालीं दुकानें, किसान 27 जून को करेंगे रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नकली खाद की शिकायतों पर कृषि अधिकारियों ने खंगालीं दुकानें, किसान 27 जून को करेंगे रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
खाद की दुकान में जांच के लिए पहुंचे अधिकारी।
बरवाला। क्षेत्र में नकली खाद की बिक्री से किसानों में आक्रोश है। कई दिनों से मिल रहीं शिकायतों पर एक्शन लेते हुए सोमवार देर शाम कृषि विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र की कुछ दुकानों पर निरीक्षण किया। इस दाैरान अधिकारियों ने रिकाॅर्ड से स्टाॅक की जांच की। हालांकि कहीं गड़बड़ी नहीं मिली।
वहीं, किसानों का कहना है कि बारिश के बाद अब फसल की बिजाई शुरू होनी है और ऐसे समय पर नकली खाद से पैदावार पर असल पड़ सकता है। किसानों का आरोप है कि सरकारी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और बाजार में खाद की कालाबाजारी हो रही है। कुछ व्यापारी मनमाने दाम वसूलते हुए नकली खाद और कीटनाशक बेच रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता सरबत पूनिया और दयानंद ढूकिया ने एलान किया है कि 27 जून को बरवाला और उकलाना के किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करेंगे।
उधर, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है और जल्द ही बाजार में बेची जा रही खाद और दवाइयों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। किसानों को कोई परेशानी नहीं आने देंगे।