फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agri tourism center ready in HAU

Hisar News: एचएयू में एग्री टूरिज्म सेंटर तैयार, 9 को सीएम से उद्घाटन की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Agri tourism center ready in HAU
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एग्री-टूरिज्म सेंटर (कृषि पर्यटन केंद्र) बनकर तैयार हो गया है। सीएम नायब सिंह सैनी से 9 जनवरी को इसका उद्घाटन कराने की तैयारी है। टूरिज्म सेंटर में कृषि के साथ हरियाणवी संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

एग्री-टूरिज्म सेंटर में एग्री-टूरिज्म थीम पार्क, फूड कोर्ट, ओपन एयर थियेटर, ट्री-हाउस, डेकोरेटिव वाटर पूल, म्यूजियम बनाया गया है। हरियाणवी खानपान के जायके के लिए फूड कोर्ट स्थापित किया जा रहा है। 350 लोगों के बैठने की क्षमता का ओपन एयर थियेटर भी बनाया है, जिसमें स्कूल व काॅलेज के विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। खेती-बाड़ी में उपयोग होने वाले मचान को दिखाने वाला ट्री-हाउस बनाया गया है। करीब 15 फीट की ऊंचाई यह ट्री हाउस पेड़ों के बीच में बनाया गया है। जिससे आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाएंगे।
विज्ञापन

एग्री-टूरिज्म थीम पार्क बनाया गया है, जिसमें हरियाणवी संस्कृति को दिखाने वाली मूर्तियों को बनाया गया है। काम करता लोहार, दूध से मक्खन निकालती महिला, ऊखल में कूटती महिला, कुएं से पानी निकालती पनिहारी सहित कई मॉडल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्री-टूरिज्म सेंटर को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य कृषि अनुसंधानों व प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना और प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। साथ ही एग्री-इको पर्यटन से लेकर शैक्षणिक मूल्यों के प्रति दूसरों को प्रेरित करना है। इसके अलावा स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों को जैव-विविधता के बारे में जानने का भी मिलेगा।


रेहट का मॉडल देख सकेंगे
एग्रो टूरिज्म सेंटर में पुरानी सिंचाई पद्धति दिखाने के लिए रेहट का मॉडल बनाया गया है, जिसमें दिखाया जाएगा कि जब आधुनिक मशीन नहीं थी तब किस तरह से सिंचाई की जाती थी। बैलों के जरिए सिंचाई की पद्धति को इस मॉडल के माध्यम से समझ सकेंगे। कृषि के सभी यंत्रों की जानकारी देने के लिए म्यूजियम बनाया गया है, जिसमें जैली, कस्सी, दरांती सहित अन्य उपकरण दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed