फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agreement with Star Agri Seeds Private Limited to promote five varieties of HKRI

Hisar News: हकृवि की 5 किस्मों को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 14 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 14 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Agreement with Star Agri Seeds Private Limited to promote five varieties of HKRI
हिसार एचएयू में कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ। स्रोत संस्थान
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) ने स्टार एग्री सीड्स प्राइवेट लिमिटेड संगरिया हनुमानगढ़ (राजस्थान) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एचएयू की तरफ से विकसित ज्वार, बाजरा, हरियाणा काबुली चना व मसूर की दाल को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि वैज्ञानिकों की ओर से किया गया शोध किसानों तक पहुंचाना विश्वविद्यालय की पहली प्राथमिकता है। अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर ने बताया कि एचएचबी- 299 एक बायोफोर्टिफाइड किस्म है। इस किस्म में अन्य से तुलना में अधिक पैदावार मिलती है और यह रोगरोधी भी है।
विज्ञापन

यह बाजरा की अधिक लौहयुक्त (73 पीपीएम) संकर किस्म है। इसके सिरटे मध्यम व लंबे होते हैं। उपरोक्त किस्म 75-81 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। यह किस्म हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के सिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। अच्छे रखरखाव करने पर यह किस्म 49.0 क्विंटल/हेक्टेयर तक पैदावार देने कि क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारा ज्वार सीएसवी 53 एफ देश के सभी चारा ज्वार उत्पादक क्षेत्रों में उपरोक्त फसल की बिजाई की जाती है। एकल कटाई वाली इस ज्वार के सूखे चारे की उपज 152.67 क्विंटल/हेक्टेयर, हरा चारा उपज 482.81 क्विंटल/ हेक्टेयर तथा बीज उपज 13.39 क्विंटल/हेक्टेयर है।
चारा ज्वार सीएसवी 64 एफ ज्वार सीएसवी 64 एफ (एकल कटाई) की हरे चारे की उपज 466.3 क्विंटल/हेक्टेयर, सूखे चारे की उपज 121.8 क्विंटल/ हेक्टेयर तथा बीज उपज 15.2 क्विंटल/हेक्टेयर है। यह किस्म उत्तर भारत के सभी चारा ज्वार क्षेत्रों के लिए अनुमोदित है।

हरियाणा काबुली चना एचके 5 एक उच्च उपज देने वाली और जल्दी पकने वाली किस्म है। यह किस्म उखेड़ा रोग के प्रति सहनशील है। हरियाणा में बिजाई के लिए उपयुक्त किस्म है। इसकी औसत पैदावार 24.55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है और यह 151 दिन में पकने वाली किस्म है। मसर एलएच 17-19 इस फसल की औसत उपज 15-16 क्विंटल/हेक्टेयर। इसकी मध्यम परिपक्वता की अवधि 130 से 135 दिन है। रतुआ रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली यह फसल उखेड़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता मध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed