फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agrasen Bhawan Trust sent five more elderly people to Ayodhya by free air service

Hisar News: अग्रसेन भवन ट्रस्ट ने पांच और बुजुर्गों को मुफ्त हवाई सेवा से अयोध्या भेजा

Sat, 05 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 05 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Bhawan Trust sent five more elderly people to Ayodhya by free air service
अग्रसैन भवन से बुजुर्गों को रवाना करते ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला।
हिसार। अग्रसेन भवन ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए शुक्रवार को छठी बार पांच और बुजुर्गों को भेजा गया। अयोध्या जाने वाले बुजुर्गों में ओमप्रकाश, रामकुमार, भगवती, बिमला देवी व जसपाल कौर शामिल हैं। इससे पहले पांच बार में 36 बुजुर्गों को अयोध्या भेजा जा चुका हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि सुबह सभी बुजुर्गों के अग्रसेन भवन पहुंचने के बाद उन्हें निजी वाहन से हिसार एयरपोर्ट तक भेजा गया। ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने सभी यात्रियों को वाहनों में बिठाकर झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी बुजुर्गों के लिए अयोध्या में रहने, खाने-पीने व मंदिरों के दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। सभी बुजुर्ग अयोध्या से रविवार 6 जुलाई को वापसी हिसार आएंगे। इसी कड़ी में अगले शुक्रवार को 11 बुजुर्गों को अयोध्या भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed