फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agniveer's first leap with patriotic spirit today

देशभक्ति के जज्बे के साथ अग्निवीर की पहली छलांग आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agniveer's first leap with patriotic spirit today
हिसार। हिसार कैंट में शुक्रवार से अग्निवीर की भर्ती शुरू हो गई है। दिल में देश भक्ति का जज्बा लेकर युवा भर्ती के लिए वीरवार रात करीब 11 बजे से पहुंचने शुरू हो गए। अधिकारियों के मुताबिक रात करीब एक बजे युवाओं की एंट्री मिली। पहले चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट के तहत सुबह पांच बजे से युवाओं की 1600 मीटर की दौड़ होगी। इसके बाद बीम, जिक जैक पर बैलेंस और फिर 9 फुट का गड्ढे के ऊपर से छलांग लगाई होगी।
विज्ञापन

पहले दिन हिसार जिला, तहसील नारनौंद, सिरसा जिला, तहसील डबावाली, रानिया, ऐलनाबाद, गोरीवाला और नाथूसरी चोपटा के युवाओं की भर्ती होगी। उधर, कैंट के बाहर युवाओं की एंट्री करने के लिए अलग से रास्ता तैयार किया गया है। बेरिकेट्स लगाए गए हैं। कैंट के बाहर सेना के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं भर्ती को लेकर युवाओं में जोश बना हुआ है। हर युवा भर्ती में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना संजोए हुए हैं। 40 से ज्यादा कैमरों की निगरानी में भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

सेना की भर्ती के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रहा हूं। काफी मेहनत की है। पहली बार भर्ती में शामिल हो रहा हूं। मेरे ताऊ का लड़का भी सेना में है। उससे प्रेरणा लेकर मैंने तैयारी की है। मेरा सपना देश की सेवा करना है। - अंकित, नारनौंद निवासी, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से ही मेरे अंदर देेश भक्ति का जुनून है। एक साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। कभी गांव तो कभी शहर में प्रैक्टिस की, लेकिन मन में सवाल है कि चार साल बाद हमारे कॅरिअर का क्या होगा। - अजय, भैणीपुर निवासी, युवा
मैंने एक महीने पहले ही भर्ती की तैयारी शुरू की। मेरा सपना देश की सेवा कर नाम रोशन करना है। परिवार के सदस्य भी सेना में हैं। उनसे प्रेरित होकर मैंने सेना में जाने का फैसला लिया है। एक माह की प्रैक्टिस के दौरान काफी मेहनत की है। - रजत, नारनौंद, युवा

शुक्रवार से अग्निवीर की भर्ती शुरू होगी। भर्ती को लेकर हमारी ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह पांच बजे से युवाओं की दौड़ होंगी। - कर्नल मोहित सिंह, भर्ती निदेशक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed