{"_id":"62f6a1db21b2b976f819cd1b","slug":"agniveer-recruitment-1453-youths-run-section-144-imposed-in-cantt-area-hisar-news-hsr6391066111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: 1453 युवाओं ने लगाई दौड़, कैंट एरिया में धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: 1453 युवाओं ने लगाई दौड़, कैंट एरिया में धारा 144 लागू
विज्ञापन
हिसार। हिसार कैंट एरिया में शुक्रवार से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर की पहली भर्ती शुरू हुई। भर्ती के दौरान हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद जिला के युवाओं में देशभक्ति का जोश दिखा। पहले दिन 1453 युवाओं ने दौड़ लगाई। दौड़ के बाद बीम, जिक जैक पर बैलेंस और 9 फुट का गड्ढा पार कराया गया। इस दौरान वजन, हाइट की जांच की गई। इन सभी में पास होने वाले उम्मीदवारों का अब शनिवार को मेडिकल होगा। इसके बाद 16 अक्तूबर को हिसार कैंट में ही लिखित परीक्षा ली जाएगी। भर्ती कैमरों की निगरानी में की जा रही है। वहीं कैंट क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।
बता दें कि अग्निवीर की भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती में शामिल होने वाले युवा वीरवार की रात 10 बजे कैंट के बाहर पहुंचना शुरू हो गए। युवाओं की कैंट के अंदर एंट्री करवाने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। बेरिकेट्स भी लगाए गए हैं। शनिवार को भी हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद के युवाओं की भर्ती की जाएगी। शुक्रवार को अंबाला हेड क्वार्टर रिक्रूटमेंट जोन के मेजर जनरल रंजन महाजन और जीओसी 33 आर्म्ड डिविजन के मेजर जनरल आशीष शाह ने ओपनिंग में हरी झंडी दिखाई।
अग्निपथ भर्ती रैली के दौरान कैंट क्षेत्र में धारा 144 लागू
जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी ने अग्निपथ भर्ती रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कैंट क्षेत्र हिसार (भर्ती स्थल) में आगामी 26 अगस्त 2022 तक धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंट क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। जारी आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक हिसार/हांसी, उपमंडल मेजिस्ट्रेट, ड्यूटी मेजिस्ट्रेट व संबंधित थाना प्रभारी उपरोक्त आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करने में दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
भर्ती के लिए आने वाले युवा रखें ध्यान
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर अपना नवीनतम स्वप्रमाणित पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं। उम्मीदवार रैली स्थल पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट, मूल प्रमाण पत्र जैसे मूल मार्कशीट, स्कूल, कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र, जन्म निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो की पंद्रह प्रतियां अपने साथ लाएं। एनसीसी सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, आईटीआई डिप्लोमा प्रमाणपत्र, लाइट मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस है, तो वह भी साथ लाएं।
हिसार कैंट में शुक्रवार से अग्निवीर की भर्ती शुरू हुई। पहले दिन भर्ती में 1453 युवाओं ने भाग लिया। कैमरे की निगरानी में भर्ती की जा रही है। सभी मानकों को पूरा करने वाले ही युवाओं का ही भर्ती में चयन होगा।
-कर्नल मोहित सैनी, भर्ती निदेशक, हिसार