फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agency and corporation workers face to face regarding picking up garbage from dumping point

Hisar News: डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाने को लेकर एजेंसी व निगम कर्मी आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Agency and corporation workers face to face regarding picking up garbage from dumping point
हिसार।
विज्ञापन

वार्ड 1 से 10 में डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाने को लेकर एजेंसी व नगर निगम कर्मचारियों में तन गई है। हालात यह है कि इन वार्डों में कई डंपिंग प्वाइंट से कई दिनों तक कचरे का उठान ही नहीं किया जा रहा है। यूनियन इस मामले को निगमायुक्त के संज्ञान में लाई तो निगमायुक्त ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही एजेंसी के साथ बैठक कर इसका समाधान किया जाएगा।
नगर निगम के मुख्य सभागार में निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। बैठक में संघ के प्रधान राजेश बागड़ी ने निगमायुक्त को बताया कि एजेंसी वार्ड 1 से 10 में डंपिंग प्वाइंट से कचरा नहीं उठा रही है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इन वार्डों में करीब 25 डंपिंग प्वाइंट हैं, जिनसे एजेंसी को कचरा उठाना है। राजेश बागड़ी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट किया जाए कि किन प्वाइंट से एजेंसी को कचरे का उठान करना है और किन प्वाइंट से निगम कर्मचारियों को कचरा उठाना है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि जल्द ही इस मसले पर एजेंसी के साथ बैठक की जाएगी और डंपिंग प्वाइंट को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी ताकि यह समस्या न आए।
विज्ञापन

निजी अस्पताल ईएसआई कार्ड पर इलाज करने में करते हैं आनाकानी
इस दौरान प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बने हुए हैं, लेकिन कुछ अस्पताल ईएसआई कार्ड पर इलाज करने में आनाकानी करते हैं। इससे कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे निगम आयुक्त ने यूनियन को भरोसा दिलाया कि अगर ऐसा कोई भी अस्पताल करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगें रखीं

- रनियां व कालावाली से आए हुए कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ दिया जाए।

- पैरोल पर लगे सफाई कर्मचारियों को वर्दी व जूते दिए जाए।

- नगर सुधार मंडल में लगे सफाई कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ दिया जाए।

- हाजिरी शेड बना कर दिए जाए।

- सभी सफाई दरोगा व ड्राइवर को तेल व साबुन दिया जाए।
- ट्रैक्टर ट्राली पर लगे कर्मचारियों को जूते व दस्ताने दिए जाए।

- सभी कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाॅट दिए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed