फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After working for 15 years, the servant absconded with Rs 3.50 lakh

15 साल काम करने के बाद नौकर 3.50 लाख रुपये लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
After working for 15 years, the servant absconded with Rs 3.50 lakh
हिसार। सेक्टर 9-11 में रहने वाले और टायरों का व्यवसाय करने वाले संजय मेहता का नौकर साढ़े तीन लाख रुपये और एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से नौकर जीतू का फोन बंद आ रहा है। अब इस संबंध में संजय ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने जीतू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 9-11 में रहने वाले संजय मेहता ने बताया कि वह टायरों का व्यवसाय करते है और विद्युत नगर के सामने टायरों का शोरूम है। करीब 15 साल से जीतू नामक व्यक्ति घर और दुकान पर काम करता है। मंगलवार सुबह जीतू को एक्टिवा देकर ग्रीन स्कवेयर मार्केट स्थित एक बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकालने के लिए भेजा था। जीतू ने बैंक से नकदी निकाली उसके बाद वह न तो शोरूम पर आया और न ही घर आया। रुपये निकालने के बाद से उसका मोबाइल फोन भी बदं आ रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed