फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After two decades, the Municipal Council took care of the broken traffic light at Tosham Chungi Chowk.

Hisar News: दो दशक बाद तोशाम चुंगी चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट की नगर परिषद ने ली सुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
After two decades, the Municipal Council took care of the broken traffic light at Tosham Chungi Chowk.
तोशाम चुंगी पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट।
हांसी। शहर के तोशाम चुंगी चौक पर दो दशक से खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट को ठीक करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब सात लाख रुपये का टेंडर लगाया गया हैं। टेंडर अलाॅट होने के बाद जल्द ही ठेकेदार कार्य शुरू करवा देगा। बता दें कि शहर में दो दशक पहले दो चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे।
विज्ञापन

मगर रखरखाव के अभाव में जब ये खराब हुई तो इन्हें किसी ने संभाला तक नहीं। इसके बाद करीब 8 बार हाउस की मीटिंग भी हो चुकी थी, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए बजट का एजेंडा तक कभी नहीं रखा गया। नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर सीएम स्तर तक शिकायतें भी पहुंचाई गई थी और करीब 2 साल पहले तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के हिसार दौरे के दौरान शहर की स्ट्रीट लाइट के घपले के साथ ट्रैफिक सिग्नल नहीं लगे होने का मुद्दा उठाया था। इस पर सीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। अब नगर परिषद की ओर से काफी समय बाद इनकी सुध ली जा रही है।
विज्ञापन


-------------
सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में भी उठ चुका है मुद्दा
शहर के मुख्य चौकों पर बंद व खराब ट्रैफिक सिग्नल का मामला कई बार जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में भी आ चुका है। बावजूद इसके दोनों जगह ट्रैफिक सिग्नल खराब हैं। ऐसे में चौकों पर कई बार पुलिस कर्मचारी न होने पर ट्रैफिक जाम व हादसे की आशंका बन जाती है। ये हालात तब हैं, जब तमाम विभागों के अफसर व नेता और वीआईपी भी इन्हीं सिग्नल से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यातायात पुलिस की सारी ताकत नाकों पर ही जूझ रही
यातायात पुलिस के पास हांसी में 100 कर्मचारी हैं। करीब 85 कर्मियों को रोजाना विभिन्न चौक पर इसलिए ही तैनात रहना पड़ता है कि वो ट्रैफिक को सुचारू कराएं। ऐसे में रोड सेफ्टी के लिए वाहनों की जांच व हाईवे पर ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस के लिए चुनौती बना रहता है। खुद पुलिस के आला अधिकारी इस बात को मानते हैं कि संसाधनों की कमी के चलते फोर्स की ताकत का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। इसी वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी कमियां सामने आती हैं।

----------------
सर्दियों में जरूरी है लाइट
यातायात पुलिस कर्मियों का कहना है कि सर्द रातों में कोहरे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक लाइटों का होना बहुत आवश्यक हैं। सिग्नल चालू रहने से चालक को यह अंदाजा आ जाता है कि आगे चौराहा है। चालक वाहन की गति पहले ही कम करने के साथ ही चौराहे को पार करते हैं।

--------------

शहर के तोशाम चुंगी चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट की मरम्मत के लिए करीब 7 लाख का टेंडर लगाया है। जल्द ही टेंडर अलॉट होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed