फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After trial and interview, the merit list of athletics will now be sent to the headquarters.

Hisar News: ट्रायल और साक्षात्कार के बाद अब मुख्यालय भेजी जाएगी एथलेटिक्स की मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
After trial and interview, the merit list of athletics will now be sent to the headquarters.
हिसार। भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के ट्रायल संपन्न हुए। वीरवार को खिलाड़ियों की 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ करवाई गई। इसके अलावा 80 मीटर, 110 मीटर व 400 मीटर की हर्डल रेस और 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर की मध्य दूरी की दौड़ करवाई गई। दौड़ पूरी होने के बाद हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और शाॅटपुट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फिर खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए गए। अब एथलेटिक्स खिलाड़ियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जएगी। 57 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को बॉक्सिंग के ट्रायल शुरू हुए, इसके लिए 28 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बॉक्सिंग के ट्रायल देने के लिए हरियाणा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। ट्रायल 10 फरवरी तक चलेंगे। बता दें, कि इस ट्रायल में 12 से 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बॉक्सिंग में लड़कों का चयन आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत किया जाएगा। 20 से 22 फरवरी तक कुश्ती के ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

आवासीय स्कीम के तहत ये मिलेंगी सुविधाएं
- 275 रुपये की प्रतिदिन खुराक
- शिक्षा व्यय
- निशुल्क खेल सामग्री
- निशुल्क बीमा
- निशुल्क खेल पोशाक

एथलेटिक्स के ट्रायल खत्म होने के बाद वीरवार को बॉक्सिंग खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अभी तक 28 बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने ट्रायल देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 10 फरवरी तक बॉक्सिंग के ट्रायल चलेंगे। - निशांत कुमार मोर्या, सहायक निदेशक, साई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed