फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After three years, 101 teachers of the district became PGT

तीन साल बाद जिले के 101 शिक्षक बने पीजीटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
After three years, 101 teachers of the district became PGT
हिसार। माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से रेस्ट ऑफ हरियाणा के 1230 शिक्षक पीजीटी के पदों पर पदोन्नत किए गए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से देर रात पदोन्नति सूची जारी करते हुए प्रदेश के 1230 अध्यापकों को पदोन्नति का लाभ मिला।
विज्ञापन

हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान राज सिंह मलिक ने बताया कि टीजीटी से पीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2019 से लंबित थी। 2019 से अब तक 13 बार पदोन्नति केस आमंत्रित किए गए। जनवरी 2022 में डीपीसी की मीटिंग के बाद शिक्षकों में पदोन्नति की आशा बनी हुई थी। क्रांतिमान पार्क हिसार में जिला कार्यकारिणी की अहम मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा महावीर सिंह सहित सभी उच्च अधिकारियों का आभार जताया। एसोसिएशन का जिला चुनाव 14 मई को कराने पर सहमति जताई। मीटिंग में राज सिंह मलिक, सुरेंद्र कैरों, विनोद मोर, जोगिंद्र मलिक, मंजीत पंवार, राज कंवर राजथल, मनोज मुंड, सुंदर बधावड़, जितेंद्र पान्नू सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed