फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After three days, the purchase of PR paddy resumed in Hansi Mandi, contracts were signed with two millers of Ratia

Hisar News: तीन दिन बाद हांसी मंडी में फिर शुरू हुई पीआर धान की खरीद, रतिया के दो मिलर से हुआ अनुबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
After three days, the purchase of PR paddy resumed in Hansi Mandi, contracts were signed with two millers of Ratia
हांसी। अनाज मंडी में शनिवार को तीन दिन बाद पीआर धान की खरीद फिर से शुरू हुई। शनिवार को मंडी में 2694 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई, जबकि अब तक कुल 3653 क्विंटल पीआर धान की सरकारी खरीद पूरी हो चुकी है। खरीद करने वाली हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने रतिया की दो मिलर – जैनम राइस मिल और श्री बालाजी इंडस्ट्रीज – के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध के तहत मिलर धान की उठान कर मिल में ले जाएंगे, वहां छिलका हटाकर चावल निकालेंगे और फिर इसे फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिलर से अनुबंध न होने और धान में अधिक नमी होने के कारण बुधवार व शुक्रवार को खरीद नहीं हो पाई थी, जबकि वीरवार को सरकारी अवकाश था। खरीद न होने पर मार्केट कमेटी ने हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को पत्र लिखकर नियमित खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

मंडी में अब तक करीब 4200 क्विंटल पीआर धान आ चुका है, जिसमें से 3653 क्विंटल की खरीद हुई। इसके अलावा मंडी में 1509 क्विंटल व अन्य किस्म की करीब 2700 क्विंटल धान आ चुकी है, जिसकी निजी खरीद होती है। रविवार को अवकाश के चलते धान की खरीद नहीं होगी। सोमवार से ही खरीद फिर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2320 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हो रही खरीद
हांसी मंडी में इस बार हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन धान और बाजरा की सरकारी खरीद कर रही है। मंडी में केवल पीआर धान की सरकारी खरीद होती है। पीआर धान की एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल है।
शनिवार को धान की खरीद की गई है। दो मिलर के साथ अनुबंध किया गया है। जल्दी ही उठान का कार्य शुरू होगा।
– संदीप, टेक्निकल असिस्टेंट, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed