फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the uproar in the death of the toll collector, the settlement

टोल कलेक्टर की मौत मामले में हंगामे के बाद समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
After the uproar in the death of the toll collector, the settlement
हॉस्पिटल में परिजनों से बातचीत करते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Hisar
हांसी। रामायण टोल प्लाजा पर काम करने वाले टोल कलेक्टर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसार के दुर्जनपुर निवासी 21 वर्षीय सोनू के रूप में हुई। परिजनों ने टोल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने व मुआवजा की मांग की सिविल अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बाद शनिवार शाम को परिजनों व टोल प्रबंधन के साथ बातचीत में 10 लाख रुपये के मुआवजे पर सहमति बनी और मामले में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मृतक के मामा ने शिकायत में कहा गया कि उनका भांजा सोनू बीते दिनों से रामायण टोल प्लाजा पर नौकरी करता था। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे गांव में उसके दादा के पास फोन आया कि सोनू को करंट लग गया है। इसके बाद वे टोल प्लाजा पर पहुंचे, जहां सोनू मृत मिला। उन्हें शक है कि उनके भांजा की किसी ने साजिश के तहत हत्या की है, जिसकी जिम्मेवारी टोल कंपनी की है। मृतक के परिजनों ने टोल प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की सिविल अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बाद रामायण टोल प्लाजा पर परिवार के समर्थन में किसान पहुंचे और धरना शुरू किया गया। देर शाम को टोल प्रबंधन के अधिकारियों व परिजनों बैठक हुई। जिसमें परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई। इसके बाद बैठक में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने पर सहमति बनी। परिवार में सोनू की मां, दादा, पत्नी व डेढ वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन

इस मामले में दोनों पक्षों के बीच में सहमति बन गई। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला लिया गया है कि डीडीआर करेंगे। - रामफल, एसएचओ, सदर थाना
मामले में समझौता हो गया है और 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। सुबह बैठक करेंगे, उसमें कुछ और फैसला लेंगे। हम अपने स्तर पर भी आर्थिक मदद करेंगे। कुलदीप खरड, युवा जिलाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में राजीनामा हो गया। परिवार की आर्थिक रुप से मदद की जाएगी।
- नसीब चहल, मैनेजर, रामायण टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed