फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After stealing money from the ATM, the criminals used local routes to escape.

Hisar News: एटीएम से रुपये चोरी के बाद बदमाशों ने भागने के लिए लोकल रूटों का किया इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
After stealing money from the ATM, the criminals used local routes to escape.
हिसार। जिले में शनिवार रात दो एटीएम में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गैस कटर की मदद से एटीएम की सेफ काटी थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने भागने के लिए भी लोकल रूटों का इस्तेमाल किया। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार रात एक गिरोह ने हिसार में बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और गांव भिवानी रोहिल्ला में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर करीब 9.29 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। यह गिरोह इससे पहले अंबाला और यमुनानगर में भी ऐसी वारदातें कर चुका है। गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है जिनमें सीआईए-वन, सीआईए-टू, एचटीएम थाना और सदर थाना की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच
टीमों ने सोमवार को शहर के प्रमुख नाकों राजगढ़ रोड, कैमरी रोड, तोशाम रोड और जिंदल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टीम ने राजस्थान सीमा पर लगे नाकों के सीसीटीवी कैमरे भी जांचे। इसके अलावा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई, लेकिन आरोपी किसी भी फुटेज में नजर नहीं आए। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि आरोपियों ने भागने के लिए लोकल रूटों का इस्तेमाल किया। टीमों ने दिनभर में करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कैमरे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed