फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After rape, woman fed up with blackmailing, drank poison

Hisar News: दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने पीया जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
After rape, woman fed up with blackmailing, drank poison
हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मंगलवार को जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में गांव के ही भरत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बयान देकर बताया कि 22 नवंबर 2022 की रात वह अपने पति के साथ खेत में पानी लगाने गई थी। पति नहरी पानी का नाका काटने चला गया।
विज्ञापन

इस दौरान भरत आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी फोन पर बात होती थी। वह बातचीत की रिकॉर्डिंग करता था। इसका भय दिखाकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 12 जनवरी को पीड़िता की सास अस्पताल और पति खेत में गया था। इसी दौरान भरत सिंह आया और उसके साथ गलत काम किया। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने जहर पी लिया। इसके बाद परिजन उसके अस्पताल ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed