फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   after eleven daye internet service start, internate

11 दिन बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा हुई बहाल

Thu, 03 Mar 2016 01:32 AM IST
हिसार
हिसार Updated Thu, 03 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
after eleven daye internet service start, internate
पिछले करीब ग्यारह दिनों से बंद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार दोपहर बाद बहाल कर दी गईं। हालांकि कुछ कंपनियों की सेवाएं मंगलवार देर रात को ही शुरू कर दी गईं थीं। सेवाएं शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली वहीं युवाओं के चेहरे खिल गए। नेट नहीं चल पाने के कारण युवा वर्ग काफी परेशान था और नेट के चलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। सबसे बड़ी राहत विद्यार्थी वर्ग को मिली है।
विज्ञापन


 क्योंकि इन दिनों परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में नेट चलने से उनके अध्ययन में आसानी रहेेगी। इधर, इंटरनेट के शुरू होने की सूचना मिलते ही युवा अपने-अपने मोबाइलों में व्यस्त दिखे। नेट चलने के बाद इंटरनेट कंपनियों और रिचार्ज करने वाले दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से 19 फरवरी की रात से ये सेवाएं बंद थी।
विज्ञापन


लोगों में दिखा रोष
इसके बाद से नेट नहीं चलने से लोगों में काफी रोष भी देखा गया। दुकानदारों ने बताया कि नेट नहीं चल पाने के कारण हर रोज लोग दुकान पर आकर उनसे झगड़ा करते थे कि उनका नेट नहीं चल पा रहा है, उनके पैसे वापस किए जाएं। अब नेट चलने से कुछ राहत तो मिली है, लेकिन लोग अपने नेट पैक की अवधि बढ़वाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग जायज तो है, लेकिन हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है। हमें हर बार कस्टमर केयर से बात करने का हवाला देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को करीब 2 करोड़ का नुकसान
एक अनुमान के मुताबिक ग्यारह दिन नेट बंद रहने से जिले के उपभोक्ताओं को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। जिले में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या सवा तीन लाख से भी ज्यादा हैं। जिनसे इंटरनेट कंपनियों ने पैसे तो लिए, लेकिन सेवाएं नहीं दे पाईं।


उपभोक्ता कर रहे भरपाई की मांग, नहीं तो जाएंगे कोर्ट
इंटरनेट चलने के बाद अब इंटरनेट उपभोक्ताओं ने ग्यारह दिन नेट बंद रहने की वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। उपभोक्ता अब लगातार कस्टमर केयर में फोन करके इस बात का जवाब मांग रहे हैं कि उन्हें पिछले ग्यारह दिनों से बंद नेट की वसूली होगी या नहीं। क्योंकि वे पहले ही पूरे महीने का नेट रिचार्ज करवा चुके हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यदि उन के इंटरनेट पैक के नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो वे उपभोक्ता कोर्ट का रुख करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed