फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After 6 hours of operation, doctors saved the life of the teenager

6 घंटे के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने बचाई किशोर की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
After 6 hours of operation, doctors saved the life of the teenager
आपरेशन के बाद शुभम से बातचीत करते चिकित्सक - फोटो : Hisar
हिसार। मिलगेट निवासी 12 वर्षीय नवीन को चिकित्सक ने ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है। बता दें कि जन्माष्टमी के दिन एक सरिया नवीन के गले से होते हुए उसकी आंख के नीचे से आर-पार हो गया था। सरिये ने गले में खून की मुख्य नस और जबड़े को नुकसान पहुंचा था। काफी खून बहने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसे शहर के जिंदल अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन

जिंदल अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. विशाल मोहन गोयल ने एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ. वरुण गुप्ता के साथ मिलकर छह घंटे तक नवीन का ऑपरेशन किया। अस्पताल में कई दिन तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उसे छुट्टी दे दी गई। चाय की रेहड़ी लगाने वाले नवीन के पिता मिल गेट निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ जन्माष्टमी के दिन सेक्टर 1-4 स्थित पार्क में चल रहे कार्यक्रम में गया था। इस दौरान वह झाड़ियां फांदकर अंदर जाने लगा तो रेलिंग के ऊपर गिर गया, जिससे एक सरिया उसके गले को चीरता हुआ आंख के पार निकल गया। चिकित्सकों ने उसे दूसरा जीवन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed