{"_id":"6af8bc5bb85cc0d17b0d5a69","slug":"innovation-in-mathematics-beginsnot-to-memorize-but-to-understand-hisar-news-c-21-hsr1020-992145-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गणित में नवाचार का आरंभ...रटने की नहीं, समझने की होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गणित में नवाचार का आरंभ...रटने की नहीं, समझने की होगी परीक्षा
Sun, 15 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गणित के फार्मूले और सवाल रटकर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को अब अपनी समझ और तार्किक क्षमता साबित करनी होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की गणितीय समझ, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान को परखने के लिए आरंभ गणित चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।
सीबीएसई कोऑर्डिनेटर नीरू के अनुसार, प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजमर्रा की जिंदगी में गणित के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है।
विद्यार्थियों के साथ स्कूलों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। पहले चरण में सर्वाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले प्रत्येक सीबीएसई रीजन के शीर्ष 10 स्कूलों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो चरणों में होगी प्रतियोगिता, पहला चरण निशुल्क
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी और इसके लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीबीएसई 25 और 26 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी जारी करेगा। इनके आधार पर स्कूल अपने परिसर में परीक्षा आयोजित करेंगे। प्रत्येक स्कूल से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को ही राष्ट्रीय स्तर के दूसरे चरण में प्रवेश मिलेगा। तीन से अधिक विद्यार्थियों के समान अंक होने पर स्कूल आंतरिक स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शीर्ष तीन का चयन करेंगे।
दो दिसंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा
दूसरे चरण के लिए चयनित विद्यार्थी 27 से 30 नवंबर तक सीबीएसई पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को 900 रुपये ऑनलाइन शुल्क देना होगा। राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा दो दिसंबर को होगी। प्रत्येक सीबीएसई रीजन के शीर्ष 100 सफल विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वे इस उपलब्धि को अपने व्यक्तिगत पोर्टफोलियो में भी शामिल कर सकेंगे।
छह क्षेत्रों में परखी जाएगी क्षमता
बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, संख्या पद्धति, आंकड़ा विश्लेषण एवं प्रायिकता (संभाव्यता) और गणनात्मक चिंतन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों चरणों की परीक्षा एक-एक घंटे की होगी। इसमें 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों की समस्या समाधान क्षमता, रचनात्मक सोच और रणनीतिक दृष्टिकोण का आकलन किया जाएगा।