फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admissions can be taken in UG first year in colleges till 28th August

Hisar News: कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में 28 अगस्त तक ले सकते हैं दाखिले

Sun, 10 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 10 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Admissions can be taken in UG first year in colleges till 28th August

विज्ञापन
हिसार। हिसार जिले के सरकारी और निजी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में प्रथम वर्ष के दाखिले अब 28 अगस्त तक लिए जा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों और कॉलेजों की मांग को देखते हुए दाखिला पोर्टल 4 अगस्त से दोबारा खोला गया है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा विद्यार्थियों को रुझान इस बार रेगुलर कोर्स के बजाय रोजगार परक कोर्स की ओर ज्यादा है। विद्यार्थी ऐसे दूरस्थ शिक्षा से पढाई कर रहे हैं साथ में अपना रोजगार के लिए काम भी देख रहे हैं।

दरअसल, जिले के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 24 जुलाई को बंद कर दी गई थी, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि अब भी लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। ऐसे में विभाग ने दाखिला प्रक्रिया को विस्तार देकर सीटें भरने की दिशा में कदम उठाया है। इससे न केवल विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा, बल्कि कॉलेजों में छात्र संख्या बढ़ने से शिक्षण व्यवस्था भी बेहतर रूप ले सकेगी।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया की धीमी गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के प्रमुख कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स की 1910 सीटों में से 1800 से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं, जो सबसे बेहतर स्थिति में है। वहीं एफसी कॉलेज की 1200 सीटों पर अब तक केवल 419 छात्राओं ने ही दाखिला लिया है। जाट कॉलेज में 1960 में से केवल 920 से अधिक सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में अब तक दो मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं, फिर भी दाखिला प्रक्रिया अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में निदेशालय द्वारा पोर्टल दोबारा खोलना एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। विद्यार्थी अब 28 अगस्त तक पोर्टल पर आवेदन कर विभिन्न कोर्स में बची सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed