फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADGP inspected Siwani police station

एडीजीपी ने किया सिवानी थाने का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ADGP inspected Siwani police station
सिवानी थाने में मौजूद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार, एसपी भिवानी अजीत सिंह व अन्य। - फोटो : Hisar
सिवानी मंडी। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार ने वीरवार को सिवानी का दौरा किया। सिवानी पहुंचने पर रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार का एसपी भिवानी अजीत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया गया। विशेष रुप से सिवानी पहुंचे एडीजीपी संदीप खिरवार ने थाना सिवानी का औपचारिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीजीपी संदीप खिरवार ने थाने की बिल्डिंग, रिकॉर्ड एवं कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। शिकायती एवं मालखाना रजिस्टर को भी चेक किया। थाना के एमएचसी कक्ष के रिकॉर्ड व शस्त्रागार में रखें असलाह की बारीकी से जानकारी ली। थाना में बनी मैस का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जवानों को पौष्टिक व समय पर खाना उपलब्ध करवाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना परिसर में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था व सीवर सिस्टम के सुचारु संचालन के संबंध में भी थाना प्रबंधक को कहा। इस अवसर पर एसपी भिवानी अजीत सिंह आईपीएस, डीएसपी मनोज कुमार, थाना प्रबंधक सिवानी निरीक्षक कुलदीप, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, थाना प्रबंधक निरीक्षक संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed