{"_id":"615de7158ebc3eab7d383ca7","slug":"adc-ordered-to-investigate-the-water-being-supplied-in-marval-city-hisar-news-hsr6137581105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने मारवल सिटी में सप्लाई किए जा रहे पानी की जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने मारवल सिटी में सप्लाई किए जा रहे पानी की जांच के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मारवल सिटी सोसायटी के आवंटियों की तरफ से सुविधाओं को लेकर कॉलोनाइजर के खिलाफ की गई शिकायत मामले में मंगलवार को एजीआरएफ (अलॉटीज ग्रीवेनसिज रिएडरेशल फोरम) की बैठक हुई। बैठक में एडीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग को सोसायटी में सप्लाई किए जा रहे पानी की जांच करने के आदेश दिए। साथ ही एचएसवीपी से सोसायटी में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी रिपोर्ट मांगी।
बता दें कि सोसायटी के कुछ आवंटियों ने एजीआरएफ से शिकायत की थी कि कॉलोनाइजर की तरफ से उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसमें बिजली, पानी व सीवर शामिल है।
रिपोर्ट मिली निगेटिव तो कॉलोनाइजर के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
एडीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से कहा कि आवंटियों की शिकायत है कि कॉलोनाइजर उन्हें सही गुणवत्ता वाला पानी उपलब्ध नहीं कर रहा है। विभाग उस पानी की जांच कर यह पता लगाए कि पानी कैसा है। सीवर के मामले में एडीसी ने कहा कि आवंटियों के मुताबिक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट ठीक नहीं है और अक्सर बंद ही रहता है।
विज्ञापन
एचएसवीपी के अधिकारी एसटीपी की जांच कर रिपोर्ट तैयार करें। इसके अलावा बिजली सप्लाई के संबंध में उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर की तरफ से समय पर बिल न भरने के कारण बिजली निगम अक्सर कनेक्शन काट देता है, जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। एडीसी ने बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि इस समस्या का कोई समाधान निकाले। यह देखें कि क्या व्यक्तिगत रूप से कनेक्शन देने का कोई प्रावधान हो सकता है।
यह होती है एजीआरएफ कमेटी
जिला योजनाकार विभाग की तरफ से लाइसेंसशुदा कॉलोनियों के आवंटियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर एजीआरएफ कमेटी का गठन किया हुआ है। उपायुक्त इस कमेटी के चेमयरैन होता है, जबकि एचएसवीपी प्रशासक, एसपी, नगर निगम आयुक्त, एसई एचएसवीपी, एसई बिजली निगम, जिला रजिस्ट्रार इसके सदस्य व डीटीपी सदस्य सचिव होता है।