फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur's 27-year exile will end: Kuldeep Bishnoi

आदमपुर का 27 साल का वनवास खत्म होगा : कुलदीप बिश्नोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Adampur's 27-year exile will end: Kuldeep Bishnoi
मंडी आदमपुर। कार्यकर्ताओं से बात करते विधायक कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर। स्थानीय विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार शाम को आदमपुर अनाज मंडी स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की। विधायक ने बुधवार को पद से इस्तीफा देने व वीरवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस पर समर्थकों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर का राजनीतिक वनवास करने का समय आ गया है। आदमपुर हलका ने करीब 27 साल वनवास काटा है। आदमपुर हलका की जनता की मांग पर बुधवार को चंडीगढ़ जाकर विधायक पद से इस्तीफा देंगे और वीरवार को आप सभी के साथ भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलका की जनता ने जिस प्रकार से सदैव उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया है, उसका मुकाबला और कोई नहीं कर सकता है। इसलिए अब आदमपुर हलके की जनता को सत्ता में भागीदारी दिलाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलका के विकास में अब कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और विकास के मामले में आदमपुर एक बार फिर उदाहरण बनेगा। कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि उपचुनाव के उम्मीदवार व अन्य सभी जानकारियां चार अगस्त के बाद साझा की जाएंगी। फिलहाल सभी तन-मन से उपचुनाव की तैयारी में लग जाएं। आदमपुर अनाज मंडी में अपने आवास पर पहुंचने से पूर्व कुलदीप बिश्नोई ने समाधि स्थल पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता चौधरी भजनलाल की समाधि पर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed