{"_id":"634d8ad1d0c70b51bc7f95f4","slug":"adampur-by-election-22-candidates-in-the-fray-after-withdrawal-of-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: नाम वापसी के बाद 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जानिए किसका क्या है चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: नाम वापसी के बाद 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जानिए किसका क्या है चुनाव चिह्न
Mon, 17 Oct 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:34 PM IST
सार
आदमपुर उपचुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए हैं। 12 दलों के अलावा 11 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। दंगल में दो जयप्रकाश तो दो सतेंद्र हैं, इससे कांग्रेस-आप प्रत्याशी को वोट कटने का डर है।
विज्ञापन
प्रत्याशी भव्य बिश्नोई, सतेंद्र, जयप्रकाश, कुरड़ाराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आदमपुर उपचुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। कुल 23 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए थे, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र ने नामांकन वापस ले लिया। अब आदमपुर दंगल में 12 दलों के उम्मीदवारों के अलावा 11 निर्दलीय प्रत्याशियों में मुकाबला होेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं उपचुनाव के मैदान को स्टार प्रचारकों का इंतजार का है। भाजपा के स्टार प्रचारक 21 से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक 24 के बाद आएंगे। आप के दिग्गज भी दिवाली के बाद ही प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रचार कर रहे हैं। आप प्रत्याशी के लिए राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, डॉ. अशोक तंवर ही जनसंपर्क चलाए हुए हैं। आदमपुर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से 35 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें सीएम मनोहरलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अलावा त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव शामिल हैं। कांग्रेस की लिस्ट में 39 प्रचारक हैं, जिसमें प्रदेश के बाहर से कोई नेता शामिल नहीं है।
पार्टी प्रत्याशी चुनाव चिह्न
- भाजपा भव्य बिश्नोई कमल
- इनेलो कुरड़ाराम चश्मा
- कांग्रेस जयप्रकाश (जेपी) हाथ
- आप सतेंद्र सिंह झाडू़
- भारतीय जनराज एडवोकेट अशोक अलमारी
- लोकतंत्र सुरक्षा गुलाब सिंह ऑटो रिक्शा
- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया दलबीर सिंह फलों से युक्त टोकरी
- जनता ब्रिगेड नरेश कुमार गन्ना किसान
- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया नरेश सोढ़ी रोड रोलर
- लिबरल सोशलिस्ट मनीराम दहलान सिलाई मशीन
- निर्दलीय अमित बांसुरी
- निर्दलीय जंगबीर सीरिंज
- निर्दलीय जयप्रकाश बैटरी
- निर्दलीय दीपक कुमार सेफ्टी पिन
- निर्दलीय धर्मवीर चोटीवाला पानी का जहाज
- निर्दलीय मनीराम कप- प्लेट
- निर्दलीय राजेश चिमटा
- निर्दलीय रामनाथ धुवारिया केतली
- निर्दलीय वीरभान एयर कंडीशनर
- निर्दलीय सत्येंद्र सिंह हरी मिर्च
- निर्दलीय सीताराम गैस सिलिंडर
- निर्दलीय सूरजभान नारियल का पेड़