फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Actress Munmun Dutta anticipatory bail plea rejected

अपमानजनक टिप्पणी का मामला: अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Fri, 28 Jan 2022 11:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 11:41 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी मामले में अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एससी-एसटी एक्ट के तहत स्थापित हिसार की विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Actress Munmun Dutta anticipatory bail plea rejected
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक जाति विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता की अग्रिम जमानत की याचिका हिसार की एससी-एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत के जज अजय तेवतिया ने खारिज कर दी है। इससे मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुनमुन दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर पिछले साल नौ मई को एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


इस बारे में अनुसूचित अधिकार कार्यकर्ता व वकील रजत कल्सन ने थाना शहर हांसी में 13 मई को एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया था। मुनमुन दत्ता के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी एफआईआर दर्ज की गई थी। इन मुकदमों को लेकर मुनमुन दत्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सभी मुकदमों की जांच एक जगह हरियाणा के हांसी में करने की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मुनमुन दत्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की थी कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को खारिज किया जाए, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया था। उसके बाद मुनमुन दत्ता ने फिर हाईकोर्ट का रुख कर गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी। मगर बाद में उनके वकील ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ले ली थी। अब उन्होंने हिसार की एससी-एसटी एक्ट के तहत स्थापित अदालत में याचिका दायर की थी, जिस पर 25 जनवरी को दोनों पक्षों की बहस हुई थी और शुक्रवार को अदालत ने मुनमुन दत्ता की याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed