{"_id":"687e7a6924082f69910efe81","slug":"action-will-be-taken-if-photos-with-weapons-are-uploaded-on-social-media-sp-hisar-news-c-21-hsr1020-671407-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो होगी कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की तो होगी कार्रवाई : एसपी
Mon, 21 Jul 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कहा कि आमतौर पर एक-दूसरे की देखा-देखी कई युवा हथियार लेकर उसे लहराते हुए अलग-अलग पोज में फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। इससे समाज में बहुत गलत संदेश जाता है व समाज में आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार का गैर-कानूनी कार्य करने में जिस व्यक्ति का हथियार होता है और जो फोटो अपलोड करता है वह दोनों ही दोषी होंगे।
पुलिस अधीक्षक ने आमजनता को जागरूक करते हुए निर्देश दिए है कि कोई भी लाइसेंस शुदा हथियार धारक अपने हथियारों को किसी भी अन्य व्यक्ति को न सौंपे और न ही हथियारों सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो अपलोड करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। यह एक बहुत ही गलत प्रवृत्ति है। इससे युवा वर्ग को भ्रमित होकर पथभ्रष्ट होने की संभावना बनी रहती है।