फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Action will be taken against the drivers and operators who do not bring buses from the bypass

बाईपास से बसें नहीं लाने वाले चालकों-परिचालकों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the drivers and operators who do not bring buses from the bypass
बस अड्डे के पिछले गेट से अंदर आती बस। - फोटो : Hisar
हिसार। अब बाईपास से बस स्टैंड के पिछले गेट से बसें नहीं लाने वाले चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज महाप्रबंधक के संज्ञान में मामला आने के बाद चेकिंग के लिए फ्लाइंग की दो टीमें लगा दी गई हैं। रोजाना चालकों-परिचालकों की रिपोर्ट रोडवेज महाप्रबंधक को सौंपी जाएगी। फ्लाइंग टीम में 10 से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

18 जून को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक बस स्टैंड के पिछले गेट से 230 बसों को बाईपास निकाला गया था। मगर शाम पांच बजे तक सिर्फ 40 बसें ही बाईपास होकर बस स्टैंड में आई। अब ऐसी लापरवाही करने पर चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनसे लिखित में जवाब मांगा जाएगा। यदि ऐसा चलता रहा तो बस अड्डे के बाहर जाम की स्थिति भी पैदा हो सकती है। बता दें, कि अब लोकल के अलावा लंबे रूट पर चलने वाली बसों को भी बस अड्डे के पिछले गेट से बाईपास निकाला जा रहा है। मगर वापसी में चालक बाईपास से बसें कम ला रहे हैं। अधिकतर बसें शहर के अंदर से होते हुए ही आ रही हैं। जब यह मामला महाप्रबंधक के पास पहुंचा तो उन्होंने बाईपास पर फ्लाइंग टीम की डयूटी लगा दी।
विज्ञापन

मुझे शिकायत मिली थी। उसके बाद चेकिंग के लिए टीमें लगा दी गई है। यदि कोई चालक-परिचालक नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसे खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्राइवेट बस संचालक बोले- शहर के अंदर से ही जाएंगी बसें
प्राइवेट बसों के संचालक पिछले गेट से बसें निकालने के लिए सहमत नहीं है। उनका कहना है कि बाईपास बसें निकालने पर काफी समय लगता है। कई बार सवारियां भी बहस करती हैं। ट्रांसपोर्ट सोसायटी के जिला प्रधान श्रीपाल खेड़ी ने बताया कि सभी बसें शहर के अंदर से ही जाएगी। बाईपास जाने पर उन्हें सवारियां नहीं मिलती। पहले नागरिक अस्पताल, ऑटो मार्केट, बरवाला चुंगी के पास से काफी सवारियां मिलती थी मगर अब बाईपास बसें निकालने पर सवारियां नहीं मिलने पर नुकसान हो रहा है। श्रीपाल ने बताया कि अब 23 जून को रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed