फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Acting Vice-Chancellor carries out 41 transfers at GJU; staff express discontent

Hisar News: कार्यवाहक कुलपति ने जीजेयू में किए 41 तबादले, कर्मचारियों में असंतोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Acting Vice-Chancellor carries out 41 transfers at GJU; staff express discontent
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 41 गैर-शिक्षण कर्मचारियों के तबादले किए जाने से प्रशासनिक और कर्मचारी वर्ग में हलचल मच गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के तहत एसडीई, सुपरिंटेंडेंट, असिस्टेंट, क्लर्क, तकनीकी सहायकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के कार्यस्थल बदले गए हैं। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों में असंतोष है।
विज्ञापन

तबादलों को लेकर सबसे बड़ा सवाल कार्यवाहक कुलपति के प्रशासनिक अधिकारों को लेकर उठ रहा है। चर्चा है कि राजभवन एवं कुलाधिपति कार्यालय की ओर से कार्यवाहक कुलपति को बड़े नीतिगत और प्रशासनिक फैसले लेने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में एक साथ 41 कर्मचारियों के तबादलों को लेकर इन निर्देशों की अनुपालना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि संबंधित दिशा-निर्देशों और उनकी आधिकारिक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

कार्यालय आदेश के अनुसार परीक्षा शाखा, फैकल्टी ब्रांच, रजिस्ट्रेशन ब्रांच, इंटरनल ऑडिट सेल, अकाउंट्स ब्रांच और एकेडमिक ब्रांच सहित विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सुपरिंटेंडेंट भरत भूषण को परीक्षा शाखा से इंटरनल ऑडिट सेल भेजा गया है। हरीश कुमार को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग एवं चीफ वार्डन कार्यालय से फैकल्टी ब्रांच और रजनीश कुमार को फैकल्टी ब्रांच से परीक्षा शाखा में नियुक्त किया गया है। रमेश कुमार की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लर्कों और तकनीकी कर्मचारियों के भी तबादले
आदेश में अकाउंट्स ब्रांच, सीडीओई, फूड टेक्नोलॉजी, कॉमर्स, फिजियोथेरेपी, शिक्षा, गणित तथा अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग सहित विभिन्न इकाइयों में कार्यरत क्लर्कों और तकनीकी कर्मचारियों के कार्यस्थल भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed