फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ACS Health seeks report, PMO forms 5-member inquiry committee

शव अदला- बदली मामले में एसीएस हेल्थ ने मांगी रिपोर्ट, पीएमओ ने बनाई 5 सदस्यीय जांच कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
ACS Health seeks report, PMO forms 5-member inquiry committee
हिसार। नागरिक अस्पताल में शव की अदला-बदली मामले में सोमवार को राजस्थान के गढ़ी छानी गांव निवासी केशर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले पोस्टमार्टम को लेकर अधिकारियों व चिकित्सकों में मंथन चलता रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव (एसीएस) ने भी सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। पीएमओ ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद जींद के खेड़ी मसानिया निवासी जगपाल का शव राजस्थान के गांव गढ़ी छानी के केशर के परिजनों के सौंप दिया था। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब इस बात का पता जगपाल के परिजनों को लगा तो उन्होंने चिकित्सकों व पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन

दिनभर परिजन और पुलिसकर्मी काटते रहे चक्कर
सोमवार को गढ़ी छानी निवासी मृतक केशर के परिजन और पुलिस कर्मी शव के पोस्टमार्टम को लेकर शवगृह और पीएमओ ऑफिस के चक्कर काटते रहे। वहीं पीएमओ के ऑफिस में चिकित्सक आपस में बातचीत करते रहे कि अब किस तरह से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाए। एक बार चिकित्सक द्वारा गढ़ी छानी के केशर नाम से शव का पोस्टमार्टम कर चुके है। हालांकि वह शव जींद के खेरी मसानिया गांव के जगपाल का था। पोस्टमार्टम के बाद पोर्टल पर केशर नाम की डिटेल अपलोड हो चुकी है। सोमवार को फिर से केशर नाम से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, जींद के खेड़ी मसालिया गांव के मृतक जगपाल के परिजनों का कहना है कि हमें शव चाहिए। हम कैसे मान लें कि राजस्थान के गढ़ी छानी में जिस शव का अंतिम संस्कार किया है वह जगपाल का है। हमने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आएगी परेशानी
मृतक जगपाल के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी आ सकती है। क्योंकि अभी तक जगपाल के नाम से पोर्टल पर कोई एंट्री नहीं हुई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए कागजात दिए गए थे लेकिन, शव की अदला-बदली का पता चलने के बाद पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

शव की अदला-बदली मामले में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप दे देगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed