फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused registry clerk and operator not granted anticipatory bail, registry work stalled

आरोपी रजिस्ट्री क्लर्क व ऑपरेटर को नहीं मिली अग्रिम जमानत, रजिस्ट्री कार्य ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused registry clerk and operator not granted anticipatory bail, registry work stalled
हांसी। पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क व ऑपरेटर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। उधर, अब तक क्लर्क न होने के चलते एक सप्ताह से रजिस्ट्री का काम भी बाधित है। तहसील प्रशासन का कहना है कि क्लर्क के लिए डीसी से मांग की गई है, लेकिन अभी तक तैनाती नहीं हुई है। बिना रजिस्ट्री क्लर्क के यहां पर रजिस्ट्री नहीं होती है, इसलिए डाटा ऑपरेटर की ड्यूटी भी यहां से हटा ली गई है। जब तक रजिस्ट्री क्लर्क की तैनाती नहीं होती तब तक काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि, सीएम फ्लाइंग को 22 सितंबर को शिकायत मिली थी कि तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क विजय सिंह भूमि रजिस्ट्री करने में अनियमितता व धांधली करता है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम के एसडीओ रणवीर सिंह को साथ लेकर तहसील कार्यालय हांसी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कंप्यूटर की मेज की दराज से 20 हजार रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने विजय सिंह व विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद रजिस्ट्री क्लर्क विजय सिंह व डाटा ऑपरेटर विकास बेनीवाल ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई। न्यायाधीश ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोनों की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी। तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ाणा ने बताया कि रजिस्ट्री क्लर्क व डाटा ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज है। दूसरे रजिस्ट्री क्लर्क की तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है। जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed