फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of taking facility fee in illegal abortion case

Hisar News: अवैध गर्भपात मामले में सुविधा शुल्क लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking facility fee in illegal abortion case
हांसी (हिसार)। श्री बालाजी अस्पताल में अवैध गर्भपात को लेकर चार डॉक्टरों पर दर्ज हुए मामले के बाद सीएमओ डॉ. नरेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद आईएमए सीएमओ के समर्थन में आई। सीएमओ ने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी। वहीं, अस्पताल संचालक का कहना है कि गृह मंत्री से इस मामले में न मिले व न ही कोई बात हुई है।
विज्ञापन

अवैध गर्भपात प्रकरण में अस्पताल के संचालक सहित तीन डॉक्टर पर मामला दर्ज होने के बाद संचालक डॉ साहिल बामल ने सीएमओ पर मामला दबाने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने आरोप लगाया था। अब उनका कहना है कि इस मामले में किसी से भी कोई बातचीत नहीं हुई और न ही कोई शिकायत की गई है। इधर, आईएमए ने सीएमओ डॉ नरेश वर्मा का समर्थन किया है। आईएमए का कहना है कि पीएनडीटी टीम अच्छे से काम कर रही है। वहीं, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की एसोसिएशन ने भी सीएमओ का समर्थन किया है। सीएमओ का कहना है कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी। पीएनडीटी टीम की कार्रवाई को लेकर भी जांच होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पांच महीने की गर्भवती महिला का गर्भपात करने के मामले में दो दिन पहले ही पुलिस ने दो अस्पतालों के चार डॉक्टर पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मनू मेमोरियल अस्पताल की डॉ पूजा यादव, श्री बालाजी अस्पताल के संचालक डॉ साहिल बामल, उसकी पत्नी डॉ सोमिका व डॉ. किरण के खिलाफ विभिन्न धाराओं, एमटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ प्रभुदयाल की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सीएमओ के साथ हैं। पीएनडीटी टीम ने अभी तक अच्छे से काम किया है। तीन वर्ष से इनकी वर्किंग देखते आ रहे हैं। बाकी विभाग इस मामले में जांच करेगा- अजय महाजन, प्रेजिडेंट इलेक्ट, आईएमए, हरियाणा

मुझे अभी ज्वाइन किए कुछ ही दिन हुए हैं। मेरी डॉ साहिल से कोई बात नहीं हुई है। इस मामले में जांच करवाउंगा।आईएमए व हमारी एसोसिएशन मेरे साथ है- डॉ नरेश वर्मा, सीएमओ


अभी शिकायत नहीं दी हुई है। मैंने किसी को कोई शिकायत नहीं की है। मेरे से किसी के साथ इस बारे में कोई बात नहीं हुई। एक-दो दिन में सारा मामला बता दूंगा- डॉ साहिल बामल, संचालक, श्री बालाजी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed