{"_id":"68cf05d4f0338df8f108d3ba","slug":"accused-of-stealing-from-neha-jewellers-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-714687-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नेहा ज्वेलर्स से चोरी करने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नेहा ज्वेलर्स से चोरी करने का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
हिसार। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने शनिवार को नेहा ज्वेलर्स से 9,16,900 रुपये के आभूषण और नकदी चोरी करने के आरोपी जिंदल लेबर कॉलोनी निवासी विकास शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरीशुदा 61.6 ग्राम सोने की चेन भी बरामद हुई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि मोरी गेट निवासी साहिल गोयल ने थाना अर्बन एस्टेट को शिकायत दी थी। उसमें साहिल ने बताया था कि दिल्ली रोड पीएलए मार्केट के सामने उसका नेहा ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। 5 अगस्त 2024 को उसने न्यू मॉडल टाउन निवासी विकास शर्मा को बतौर अकाउंटेंट नियुक्त किया था। विकास शोरूम की बिक्री से प्राप्त नकदी और अकाउंट का कार्य देखता था। 14 दिसंबर को विकास अपनी माता के बीमार होने का बहाना बनाकर शाम लगभग 5 बजे शोरूम से चला गया। रात में बिक्री का मिलान करने पर लगभग 98,100 रुपये कम मिले।
पूछताछ पर विकास ने बताया कि एक ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान किया था। जब बैंक खाते को जांचा तो उसमें राशि जमा नहीं पाई गई। इसके बाद विकास का फोन बंद मिला।
वह घर से भी गायब था। जब शोरूम के रिकॉर्ड की जांच की गई तो पता चला कि विकास ने अलग-अलग तिथियों में लगभग 9,16,900 रुपये के जेवरात व नकदी की चोरी किए थे। इनमें 20 ग्राम का सोने का सिक्का और 60.640 ग्राम की सोने की चेन भी शामिल है।साहिल गोयल की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट ने विकास उर्फ हिमांशु पर केस दर्ज किया था।