फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of robbing earrings by showing fake pistol arrested, fake pistol and car recovered

Hisar News: नकली पिस्तौल दिखाकर बालियां लूटने का आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्तौल और कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing earrings by showing fake pistol arrested, fake pistol and car recovered

विज्ञापन
हिसार। पायल गांव के बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते को लिफ्ट देने के बाद पिस्तौल दिखाकर बालियां छीनने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी टोकस निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि पिस्तौल नकली थी। पुलिस ने आरोपी से नकली पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पायल गांव के रहने वाले सुनील ने इस बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दस साल का बेटा आयुष अपनी दादी कलावती के साथ शहर जाने के लिए गांव के बस अड्डे पर आया। यहां पर दोनों साधन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक कार आई तो बेटे ने चालक की तरफ कार रोकने का इशारा किया। उसके बाद चालक ने कार रोक दी। उसने कहा कि वह शहर जा रहा है। उसके बाद बेटा अपनी दादी के साथ कार की पिछली सीट पर बैठ गया। गांव से थोड़ी दूर निकलने के बाद कार चालक ने बेटे पर पिस्तौल तान दी और मेरी मां को कानों की बालियां उतारने को कहा। उसने कहा कि बालियां नहीं दी तो इसको जान से मार दूंगा। बेटे ने हिम्मत दिखाई और कार का शीशा खोलकर चिल्लाने लगा। जब कार रावतखेड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो लोगों ने आयुष के चिल्लाने की आवाज सुनकर कार को रुकवाया और दोनों को कार से बाहर निकाला। जब लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने लोगों पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया था। उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed