{"_id":"6a40275c1f3608727e07d9b6","slug":"accused-of-making-old-video-viral-by-linking-it-to-the-chanaut-controversy-hisar-news-c-21-hsr1020-899471-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुराना वीडियो को चानाैत विवाद से जोड़कर वायरल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुराना वीडियो को चानाैत विवाद से जोड़कर वायरल करने का आरोप
Sun, 28 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा जिलाध्यक्ष हर्ष पेटवाड़ ने फेसबुक पेज पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुराने वीडियो को चैनत गांव के पानी विवाद से जोड़कर वायरल कर लोगों को गुमराह करने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। नारनौंद पुलिस और हांसी साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में पेटवाड़ ने बताया कि फेसबुक पर अपलोड वीडियो में यह दिखाया गया है कि चैनत गांव में धरने पर बैठी महिलाओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध किया जबकि वास्तविकता यह है कि दुष्यंत धरने में गए ही नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो वर्ष 2024 के चुनावों के समय की पुरानी है जिसे जानबूझकर चानाैत विवाद से जोड़कर प्रसारित किया गया है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य दुष्यंत की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाकर लोगों में भ्रम फैलाना है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है और इससे चानाैत गांव में चल रहे शांतिपूर्ण धरने का माहौल खराब होने के साथ ही दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका भी है। हर्ष पेटवाड़ ने पुलिस से फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।