{"_id":"679541f4e0d9542c5e049fd2","slug":"accused-of-embezzlement-appeared-before-the-police-remained-silent-on-questions-hisar-news-c-21-hsr1020-552911-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गबन की आरोपी पुलिस के सामने हुई पेश, सवालों पर साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गबन की आरोपी पुलिस के सामने हुई पेश, सवालों पर साधी चुप्पी
विज्ञापन
हिसार। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में पीपीएफ खातों से गबन की आरोपी सीनियर एसोसिएट भारती मुंजाल ने शनिवार को पुलिस जांच में शामिल हुई। इस दौरान पूछे गए कई सवालों पर वह चुप्पी साधे रही। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भारती जांच में शामिल होने की शर्त पर अग्रिम जमानत दी थी। पुलिस इस मामले में पीड़ित पक्ष को बुला भी साक्ष्य जुटा रही है।
भारती से आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान उसने कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन कई पर चुप्पी साधे रही। एसबीआई की जाट कॉलेज रोड स्थित शाखा में तैनात भारती मुंजाल व दूसरी शाखा में तैनात उसके पति गीतांशु मुंजाल पर पीपीएफ खातों से 1 करोड़ 15 लाख गबन करने का आरोप है।
दोनों ने बैंक अधिकारियों की अनुमति के बिना खुद ही वाउचर पास कर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली थी। इस संबंध में बैंक की तरफ से अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपियों ने 10 से 12 अलग-अलग पीपीएफ खातों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन
54 लाख रुपये जमा करवा चुके हैं आरोपी : इस मामले में आरोपियों ने 54 लाख रुपये बैंक में जमा करा दिए थे और म्युचुअल फंड व शेयरों से राशि प्राप्त होने पर बकाया रकम भी जमा कराने की बात कही थी। इसी बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए भारती ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। जांच में वे वाउचर भी गायब मिले, जिनसे पैसा निकाला गया था। एसबीआई की एक स्पेशल टीम दिसंबर महीने में ही जांच के लिए हिसार पहुंची थी। 16 दिसंबर को टीम ने बैंक की मुख्य शाखा व रेलवे रोड शाखा का रिकॉर्ड खंगाला था और बैंक के कर्मियों से भी बयान लिए थे।
ऐसे हुआ खुलासा : ओडिशा निवासी एक परिवार अपने पीपीएफ खाते से पैसा निकालने बैंक पहुंचा तो पता लगा कि खाते में पैसे ही नहीं है। आप तो पैसा ले जा चुके हो। परिवार ने बैंक में हंगामा मचाया तो महिला क्लर्क ने कहा, आपके पैसे दे दिए जाएंगे। मामला रफा-दफा कर दो। महिला क्लर्क ने उन्हें पैसा दे भी दिया, लेकिन बैंक के अधिकारियों ने जांच शुरू की तो गबन का मामला सामने आया। ब्यूूरो