फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused girl acquitted in the case of throwing acid on the youth

युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी युवती बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accused girl acquitted in the case of throwing acid on the youth
हिसार। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वधवा की कोर्ट ने साढ़े सात माह पुराने और बहुचर्चित युवती द्वारा युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी युवती को बरी कर दिया है। इस संबंध में युवक की शिकायत पर 4 सितंबर 2021 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार जींद जिले के रहने वाले युवक का कहना था कि घटना वाले दिन युवती ने मुझे मिलने के लिए जाट कॉलेज के पास बुलाया था। उस समय युवती ने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिस पर मैंने मना कर दिया। युवती से कहा था कि विदेश से आने के बाद शादी कर लेगा। इसी बात से खफा होकर युवती ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

13 लोगों की गवाही हुई
युवती के वकील विक्रम मित्तल ने बताया कि युवती द्वारा युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में अदालत ने आरोपी युवती को बरी कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फैसला साढ़े सात माह में आया है। जिसमें डेढ़ माह कोरोना के चलते अदालत बंद थी। अदालत ने इस मामले मे जल्दी कार्रवाई की है। इस मामले में बीस तारीख लगी और 13 लोगों की गवाहियां हुई। सभी पक्ष सुनने के बाद अदालत ने आरोपी युवती को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed