फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused clerk sent to judicial custody for 14 days

Hisar News: आरोपी लिपिक को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused clerk sent to judicial custody for 14 days
फतेहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम के द्वारा पकड़े गए आरोपी लिपिक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से लिपिक सुनील को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज कार्यालय में तैनात लिपिक ने शहर निवासी विनोद को परिचालक के पद पर ज्वाइंनिंग करवाने की एवज 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिस पर विनोद ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। इस पर विभाग ने टीम गठित की। जिसके बाद टीम ने आरोपी लिपिक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी लिपिक रिश्वत की पहली किश्त 20 हजार रुपये ले रहा था। दूसरी किश्त में 15 हजार रुपये और दिए जाने थे।
विज्ञापन

खेतों में लगे ट्यूबवेलों से 605 फुट तार चोरी
टोहाना। क्षेत्र के कई खेतों से चोर ट्यूबवेल से तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जोरा सिंह निवासी सिंबलवाला ने बताया कि 3-4 फरवरी की रात को उसके ट्यूबवेल से 50 फुट तार, पड़ोसी कृष्ण के खेत में लगे ट्यूबवेल से 50 फुट तार, भगेल के खेत से 40 फुट तार, हरबंस के खेत से 30 फुट तार, मघर के खेत से 40 फुट तार, रूपचंद के खेत से 30 फुट तार, गुरमीत के खेत से 40 फुट तार चोरी कर ले गए। इसके अलावा जसबीर के खेत से 100 फुट तार, अवतार के खेत से 40 फुट तार, रामेश्व के खेत से 45 फुट तार, मिट्टू राम खेत से 100 फुट तार, कृष्ण के खेत से 40 फुट तार और हरविंद्र के खेत से 50 फुट तार चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed