फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested in attempted murder case

Hisar News: हत्या प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in attempted murder case
हिसार। थाना सदर पुलिस ने हत्या प्रयास मामले में नामजद आरोपी अनिल निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सातरोड खास निवासी मनोज ने शिकायत दी थी कि 23 अप्रैल को उसकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मारी और गाड़ी में सवार आरोपियों ने उसे अगवा कर जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन

--------------------
दो नशा तस्करों का पुलिस ने पकड़ा


हिसार। पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी बलजीत उर्फ राजू और अंबेडकर बस्ती निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें नशीले पदार्थ बरामद हो चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब तक छह तस्करों को इस एक्ट के तहत जेल भेजा जा चुका है। इस कानून के तहत आरोपी को न्यूनतम एक वर्ष तक जेल में रहना अनिवार्य होता है। पुलिस ने अन्य तस्करों की सूची भी तैयार कर ली है, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed