फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested for fraudulent withdrawal of money by changing ATM

एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने के आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraudulent withdrawal of money by changing ATM
हिसार। पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से रुपये निकालने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बरवाला निवासी जितेंद्र उर्फ बिट्टू और सन्नी के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ उकलाना थाना में 12 फरवरी को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि भैरी अकबरपुर निवासी मैना देवी ने शिकायत दी थी कि मार्केट कमेटी उकलाना में एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालते समय मुंह पर रूमाल बांधे एक लड़का आया और बोला की आप एटीएम सही से नहीं लगा रहे और बातों में उलझा एटीएम पिन देख मेरा कार्ड बदल लिया। इसके बाद चार बार में 40 हजार रुपये निकाला लिए। वहीं, कनोह निवासी मनदीप के साथ 22 फरवरी को हिसार कैंट स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से हेराफेरी कर एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये निकाले थे। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed