फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested for duping drug dealer of Rs 18.50 lakh, Rs 2 lakh recovered

Hisar News: दवा कारोबारी से 18.50 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 09 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping drug dealer of Rs 18.50 lakh, Rs 2 lakh recovered
हांसी। साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से निवेश का झांसा देकर दवा कारोबारी से 18.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में गोरखपुर निवासी गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ठगी गई राशि में से 2 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामबिलास के अनुसार, 4 सितंबर 2025 को हांसी निवासी संदीप ने शिकायत दी थी कि वह होलसेल दवाइयों का कारोबार करते हैं। मई 2025 में उनके पास फेसबुक आईडी के माध्यम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद दोनों के बीच चैट के माध्यम से बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोपी ने शिकायतकर्ता को मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन निवेश के लिए प्रेरित किया। इस पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग किस्तों में कुल 18.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। ठगी का पता चलने पर थाना साइबर हांसी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed